home page

कोटखाई में चिट्टा औऱ सिरिंज के साथ 3 तस्कर काबू

 | 
कोटखाई में चिट्टा औऱ सिरिंज के साथ 3 तस्कर काबू


शिमला, 14 जून (हि.स.)। शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और दो सिरिंज बरामद की हैं। इस मामले में तीन युवकों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार 13 जून को पुलिस थाना कोटखाई की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग-705 पर बागी कैंची के पास नाकाबंदी और वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन के सहचालक (कंडक्टर) साइड के दरवाजे की जेब से करीब 5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और दो सिरिंज बरामद किए गए।

इस संबंध में पुलिस थाना कोटखाई में केस दर्ज किया गया है।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें 22 वर्षीय हार्दिक शर्मा और 26 वर्षीय अंकित चौहान, दोनों निवासी कोटखाई तथा 23 वर्षीय मानव मलिक, जो वर्तमान में चंडीगढ़ में रह रहा है, शामिल हैं।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसका इस्तेमाल या आपूर्ति किसके लिए की जानी थी। मामले की आगामी जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा