home page

बस की तलाशी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
बस की तलाशी के दौरान 10 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार


शिमला, 24 सितंबर (हि.स.)। शिमला के उपनगर शोघी में पुलिस ने एक बस की तलाशी के दौरान करीब 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान सुनील कुमार (29) पुत्र निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 23 सितंबर को विशेष सैल शिमला की टीम शोघी के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर टीम ने शोघी में एक बस को रोका और नियमानुसार उसकी जांच की। तलाशी के दौरान बस की एक सीट के नीचे से एक पारदर्शी पाउच और काली पॉलिथीन की गांठ मिली।

पुलिस के मुताबिक दोनों में करीब 10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। जांच के दौरान सुनील कुमार की इस मामले में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में मादक पदार्थ निरोधक कानून (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा