home page

झाकड़ी में सात ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार

 | 
झाकड़ी में सात ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक गिरफ्तार


शिमला, 20 अगस्त (हि.स.)। शिमला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाकड़ी पुलिस ने एक युवक को सात ग्राम हेरोइन यानी चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को खील ढांक, झाकड़ी के पास गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में पाया गया था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान नीमा 28 वर्षीय दोरजे उर्फ विकास, पुत्र बाबू तमांग, निवासी झाकड़ी, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना झाकड़ी में केस दर्ज किया है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद नशीला पदार्थ आरोपी तक कहां से पहुंचा और इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा