home page

कार से चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

 | 
कार से चरस बरामद, तीन गिरफ्तार


शिमला, 21 नवंबर (हि.स.)। शिमला जिले में नशे की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ठियोग के तीन युवकों को करीब 632 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चरस एक कार से बरामद की। इसे सफेद कैरी बैग में रखकर गाड़ी की अगली सीट के नीचे छिपाया गया था। पुलिस ने चरस के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

लिंक रोड पर तलाशी के दौरान मिली चरस

शिमला पुलिस के स्पेशल सेल की टीम ने बीती रात फागू-चेओग लिंक रोड पर तलई के पास एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान गाड़ी की अगली सीट के नीचे रखा सफेद कैरी बैग मिला। इसकी जांच करने पर उसमें से करीब 632 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशे को नियमानुसार कब्जे में ले लिया।

ठियोग के तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस ने कार में सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान राहुल पुत्र हीरा सिंह, अरविंद पुत्र योगेश और विकेश पुत्र इंदर सिंह के रूप में हुई है। तीनों ठियोग तहसील के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस थाना ठियोग में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने वाहन और बरामद चरस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अब मामले में नशे की बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा