home page

शिमला में 505 ग्राम चरस बरामद, नेपाल निवासी युवक गिरफ्तार

 | 
शिमला में 505 ग्राम चरस बरामद, नेपाल निवासी युवक गिरफ्तार


शिमला, 15 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी शिमला में पुलिस ने 505 ग्राम चरस बरामद कर 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती रात छोटा शिमला थाना अंतर्गत पंथाघाटी में हेतविक सुपर मार्ट के पास की। आरोपी की पहचान विजय बाथा मगर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल के सल्यान जिले का निवासी है और वर्तमान में शिमला जिले की चिड़गांव तहसील में रह रहा था।

पुलिस के अनुसार थाना छोटा शिमला की टीम ने पंथाघाटी में एक व्यक्ति की तलाशी ली। इस दौरान उसके कब्जे से 505 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और बरामद नशीले पदार्थ से जुड़े अन्य तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा