home page

रामपुर में 21 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
रामपुर में 21 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार


शिमला, 05 सितंबर (हि.स.)। शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के कब्जे से करीब 21 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार 4 सितंबर को डिटेक्शन सेल उपमंडल रामपुर की टीम ज्यूरी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान कटोलू पुल के पास पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी की पहचान अंकित ठाकुर के रूप में की है। वह मंडी जिले की सरकाघाट तहसील के हयोड़ गांव का रहने वाला है और उसकी उम्र 27 वर्ष है।

बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस थाना झाकड़ी में दर्ज मामले के तहत की गई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा