home page

रामपुर में दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

 | 
रामपुर में दो युवकों से चिट्टा बरामद, गिरफ्तार


शिमला, 11 अक्टूबर (हि.स.)। शिमला जिले के रामपुर में पुलिस ने दो युवकों के कब्जे से 18.07 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थों से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार यह बरामदगी बीती रात खनेरी स्थित एमजीएमएससी के पास हुई। रामपुर उपमंडल के डिटेक्शन सेल में तैनात हेड कांस्टेबल पीयूष राज पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान दो युवकों के कब्जे से 18.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान पंजाब के संगरूर जिले की मूनक तहसील के मक्करोड़ साहिब गांव के निवासी गौरव (23) पुत्र कृपाल और शिमला जिले की रामपुर तहसील के धार गौरा गांव के निवासी राहुल (29) पुत्र कृष्ण सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा रामपुर थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा