home page

अमन हत्याकांड, मादक पदार्थों व पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या

 | 
अमन हत्याकांड, मादक पदार्थों व पैसे के लेनदेन को लेकर हुई हत्या


सोलन, 08 सितंबर (हि.स.)। सोलन में जन्माष्टमी की रात हुई खूनी झड़प में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस की छानबीन में सामने आए तथ्यों से साबित हुआ है कि झगड़ा नशीले पदार्थों के पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था । आरोपी युवक नशे का आदी पाया गया है और मृत के साथ इसका पहले भी पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो चुका है । घटना वाले दिन भी इसी वजह से बहस हुई थी जो कि बाद में खूनी झड़प में तब्दील हो गई ।

सोलन में जन्माष्टमी की रात दो गुटों के बीच हुए झगड़े ने खूनी जंग का रूप ले लिया था, जिसमें कालका निवासी अमन उर्फ मन्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रमेश शर्मा ने बताया कि अमन उर्फ मन्नी की हत्या के मामले में पुलिस जांच जारी है। रमेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक अन्वेषण में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच मादक पदार्थ से जुड़े पैसों के लेन-देन को लेकर पूर्व से विवाद व आपसी रंजिश चल रही थी, जिसके चलते इससे पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका था।

घटना वाले दिन दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद हआ, जो मारपीट में बदल गया। इस दौरान आरोपी ने चाकू से वार किए, जससे अमन उर्फ मन्नी की मृत्यु हो गई। आरोपियों को भी हाथापाई में मामूली चोटें आई हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने उसी दिन चाकू खरीदा था, जिसकी पुष्टि हो चुकी है । फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को मध्यनजर रखते हुए जांच में जुटी है ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संदीप शर्मा