घरेलू सहायिका की धारदार हथियार से हत्या
नई दिल्ली, 18 जून (हि.स.)। दक्षिण-पूर्वी जिले के अमर कालोनी थाना क्षेत्र स्थित माउंट कैलाश इलाके में गुरुवार पूर्वाह्न 11:36 बजे एक 45 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
पुलिस के अनुसार मीना नाम की महिला लंबे समय से आरोपित डॉ. मनीष गुप्ता के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी। आज सुबह फोन पर मीना की हत्या की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान डॉ मनीष ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने महिला के सिर पर बैट और धारदार चाकू से हमला किया। हालांकि घटनास्थल से हथियार को बरामद कर, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
फिलहाल, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और महिला की हत्या के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी

