home page

गाली देने पर हुई थी संतराम की हत्या, दाे गिरफ्तार

 | 
गाली देने पर हुई थी संतराम की हत्या, दाे गिरफ्तार


लखनऊ, 04 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में लापता संतराम की सिर कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में आराेपिताें ने बताया कि संतराम हम लाेगाें काे मां-बहन की गाली दे रहा था जिसके चलते हमनें मारपीट कर दी और उसकी माैत हाे गई।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बुधवार काे पत्रकार वार्ता में बताया कि चौरासी गांव के रहने वाला संतराम मजदूर था। मंगलवार को उसका शव किसान पथ की सर्विस लेन पर पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम भेजकर जांच शुरु कर दी। वहीं, मृतक संतराम के भाई मस्तराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। चौबीस घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपितों की पहचान ग्राम कटरा बक्कास निवासी सुशील और बुद्धूखेड़ा का रहने वाला दीपक कुमार के रूप में हुई है।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकारा कि दो फरवरी की रात अधिक शराब पीने के बाद वह लाेग बाइक से मुल्लाखेड़ा जा रहे थे। रास्ते में संतराम की बाइक उनकी बाइक से छू गई। इस पर संतराम ने उन्हें गाली देते हुए आगे चला गया। इसके बाद आराेपिताें ने बाइक मोड़कर उसके पास पहुंचे और ईंट और लात घूंसों से मारापीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वह भाग गये थे।

डीसीपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक