मंडी : घर में घुस कर दराट से किया हमला, बाप-बेटा घायल
मंडी, 21 जून (हि.स.)। मंडी जिले के जोगिंदरनगर उपमंडल के गांव नेर घरवासड़ा में बीती रात घर में घुस कर दराट से हमला करके बाप-बेटे को बुरी तरह से घायल करने का वाक्या घटित हुआ है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत नेरघरवासड़ा के गांव नेर में शनिवार की रात लगभग दस बजे हड़कंप मच गया जब लो आक निर्माण विभाग में कार्यरत हेम राज पुत्र लछमन सिंह अपने घर में परिवार संग बैठे थे तो घर के बाहर सड़क से किसीसे हुई थी। ये लोग गालियां देते हुए घर में जा घुसे और दराट व अन्य तरीकों से हमला बोल दिया।
इस हमले में सबसे पहले पायल का देवर निशाना बना और जब उसे बचाने पायल का ससुर हेम राज आया तो उस पर भी दराट से हमला कर दिया। परिवार को बुरी तरह से घायल करके ज्यादा शोर मच जाने पर ये लोग भाग खड़े हुए । इस हमले में ससुर हेम राज व देवर अक्षम को गंभीर चोटें आई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया व पुलिस को भी सूचित किया गया। अस्पताल के हेम राज को 40 टांके लगे जबकि देवर अक्षम के हाथ में भी चोट लगी जिसमें 6 टांके गाड़ी के तेज हॉर्न कीवाज आने लगी। गेट के अंदर से देखा तो गाड़ी में तीन लोग सवार थे और वे उन्हें गालियां निकालने लगे जिस पर हेमराज ने उन्हें कहा कि वे ऐसा ना करें और वहां से चले जाएं। देखा गया कि गालियां निकालने वाले विवाह कर लाई पायल का सगा छोटा भाई आदित्य , चचेरा भाई व चाचा शामिल थे। वे शायद शादी को लेकर गुस्से में थे जबकि शादी पूरे कानूनी प्रारूप के अनुसार दोनों घर वालों की सहमति लगे है। नव दुल्हन पायल ने साफ तौर पर कहा कि वह अपने पति आदित्य व ससुराल में खुश है और उनके साथ ही रहना चाहती है।
वहीं पायल ने अपने मायके वालों को संदेश दिया है कि वे उसके ससुराल पक्ष को किसी भी तरह से तंग ना करे और वह वहां पर खुश है। संयोगवश दुल्हन के हमलावर भाई व पति दोनों का नाम आदित्य ही है। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पूरे इलाके में इस तरह से घर में घुस कर दराट से हमला करने को लेकर सनसनी व हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस गंभीरता के साथ जांच कर रही है तथा किसी भी हालत में हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

