home page

दिनदहाड़े सोनार की दुकान में लूट, दुकानदार पर हमला, नकदी और जेवरात लेकर बदमाश फरार

 | 

उन्नाव, 20 मई (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित भवानीखेड़ा में बुधवार दोपहर एक सोने चांदी की दुकान में दिनदहाड़े लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों द्वारा दुकान में घुस कर दुकानदार से मारपीट की और नकदी व चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जाच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील वर्मा जो कि कृष्णा ज्वेलर्स के नाम से भवनी खेड़ा में सोने चादी की दुकान में किए हुए है। दुकान में दोपहर डेढ़ बजे लगभग अज्ञात चार बदमाश अचानक दुकान में घुस गए। जिन्होंने काउंटर फांदकर सीधे दुकानदार के पास पहुंचे और तिजोरी की चाबी मांगने लगे। उनके हाथ में बर्फ तोड़ने वाला नुकीला औजार 'सूजा' था, जिससे उन्होंने दुकानदार को धमकाया। दुकानदार सुशील के पुत्र जय वर्मा ने बताया कि उनके पिता ने तिजोरी की चाबी देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने सूजे से उनके शरीर पर कई वार किए, जिससे उन्हें चोटें आईं। उनके पैर में भी खरोंच आई है। बदमाश दुकान से करीब 10 से 13 हजार रुपये नकद और काउंटर में रखे लगभग 100 से 200 ग्राम चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान दुकान का काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। लुटेरों द्वारा लगभग 10 से 15 मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना डायल 112 से पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। घायल दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

दुकानदार के बेटे जय वर्मा ने बताया कि वारदात के दौरान चार बदमाश दुकान में घुसे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इनमें से एक-दो युवक नाबालिग लग रहे थे। एक बदमाश की घनी दाढ़ी थी, जबकि दूसरे ने सिर पर अंगौछा या पगड़ी जैसा कपड़ा बांध रखा था। सभी आरोपित तीन या चार बाइकों से आए थे। परिवार के अनुसार, घटना से पहले दो युवक दुकान पर आए और आभूषणों के दाम पूछकर चले गए। करीब पांच से दस मिनट बाद वापस आए और घटना को अंजाम दिया। सीओ सिटी दीपक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जायेगा ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरुण कुमार दीक्षित