home page

नाहन में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल

 | 
नाहन में दो समुदायों के बीच खूनी संघर्ष, एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल


नाहन, 23 अक्टूबर (हि.स.)।

नाहन के वाल्मीकि चौक पर शुक्रवार को दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। दोनों गुटों की और से पत्थर, बोतलें मारने की घटना हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह खुद घटना स्थल पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बलों को बुलाया गया और लम्बे समय से लगा ट्रैफिक जाम खुलवाया गया और साथ ही स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

नाहन के वाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ विवाद करीब 3 बजकर 45 मिनट तक तनावपूर्ण बना रहा। इस दौरान सदर थाना प्रभारी कुलबीर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि दर्जनों वाहनों को नुकसान पहुंचा। वाल्मीकि जी के स्मारक को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना है

विवाद की शुरुआत टूट चुके स्वागत द्वार की मरम्मत को लेकर हुई थी, लेकिन देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। दोनों ओर से जमकर पत्थर बरसे। मौके पर डीएसपी शक्ति सिंह और थाना प्रभारी सहित पुलिस बल हालात संभालने में जुटा रहा, लेकिन पुलिसकर्मियों के घायल होने के बावजूद स्थिति लंबे समय तक नियंत्रित नहीं हो सकी। इस हिंसा का असर नेशनल हाईवे-907ए पर भी पड़ा। शिमला और चंडीगढ़ की ओर जाने वाले मार्गों पर करीब तीन घंटे तक यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति पर काबू पा लिया गया है और अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती क्षेत्र में की गयी है और पुलिस घटना पर नजर रखे हुए है। दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को बात करने के लिए बुलाया गया है ताकि इसका शांति पूर्ण हल निकाला जा सके। इसमें कितने घायल हुए हैं इसकी संख्या अभी नहीं बताया जा सकती क्योंकि वो खुद मौके पर हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर