home page

ईंट से सिर पर वार कर पत्नी को किया लहूलहान, पति पर एफआईआर

 | 
ईंट से सिर पर वार कर पत्नी को किया लहूलहान, पति पर एफआईआर


शिमला, 23 सितंबर (हि.स.)। शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र में एक महिला पर उसके पति द्वारा ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 22 सितंबर रात करीब साढ़े 12 बजे की है। शिकायतकर्ता अंजना वर्मा निवासी ठियोग ने बताया कि वह और उनके पति निचली मंजिल से चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे। दरवाजा खोलने पर टीका फर्श पर घायल अवस्था में मिली। उसके सिर से खून निकल रहा था।

उस महिला ने बताया कि उसके पति निखिल ने उसके सिर और बाईं कनपटी पर ईंट से वार किया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि घटना के बाद निखिल मौके से फरार हो गया और जाते समय भविष्य में जान से मारने की धमकी भी दी। घायल महिला को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां वह बेहोश थी। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 (2), 109, 351 (2) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा