ट्रेडिंग के नाम पर बनाया धोखाधड़ी का शिकार : 68. 71 लाख की ठगी
जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित उद्यान अपार्टमेंट में रहने वाले एक शख्स को कुछ लोगों ने एक कंपनी में टे्रडिंग के नाम पर अपनी धोखाधड़ी का शिकार बनाया। उससे 68.71 लाख रूपयों की ठगी कर ली गई। बाद में ना तो रकम वापिस मिली और ना ही मुनाफा दिया गया। पीडि़त काफी समय से ठगों के जाल में फंसा रहा। अब उसने पुलिस की शरण लेकर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। सीएचबी पुलिस जांच में जुटी है।
रिपोर्ट के अनुसार उद्यान अपार्टमेंट सीएचबी निवासी सैयद हमीदुद्ीन पुत्र फसीउदीन ने यह मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि पहचान किसी राहुल वर्मा नाम के शख्स से काफी समय पहले हुई थी। जिसने ऑन लाइन टे्रडिंग में बड़े मुनाफे की बात की थी। तब उसके झांसे में आकर गे्र इन एप्लीके शन को डाउनलोड किया गया। इसके बाद एनएएसडीक्यू कंपनी में एक्सचेंज के जरिए रकम को लगाया गया। राहुल वर्मा और अन्य ने मिलकर उससे टे्रडिंग के नाम पर 68.71 लाख रूपए ऐंठ लिए। टे्रडिंग में शुरूआत में बड़ा मुनाफा दर्शाया गया मगर जब लौटाने की बात आई तो वे टालमटोल जवाब देने लगे। अंत तक उसके लगाए रूपए वापिस नहीं लौटाए गए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब प्रकरण की जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

