home page

चाची के घर में चोरी करने वाले भतीजे समेत चार गिरफ्तार

 | 
चाची के घर में चोरी करने वाले भतीजे समेत चार गिरफ्तार


चाची के घर में चोरी करने वाले भतीजे समेत चार गिरफ्तार


अमेठी, 04 फरवरी (हि.स.)। मोहनगंज थाना पुलिस ने बुधवार काे चार शातिर चाेराें काे गिरफ्तार किया हैं। उनके कब्जे से करीब 12 लाख रुपये के जेवर और 41 हजार रुपये नकद बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बुधवार काे बताया कि फूला निवासी रमेश के घर पर 20 जनवरी काे चाेरी हाे गई थी जब वे पूरे परिवार के साथ छत्तीसगढ़ सत्संग में गए थे। 30 जनवरी काे वापस आने पर घर में हुई चाेरी का पता चलने पर रमेश की पत्नी सेमऊ ने पुलिस में तहरीर दी थी। पुलिस ने बुधवार काे चार चाेराें काे गिरफ्तार कर चाेरी का खुलासा किया है।

अभियुक्त फूला निवासी सूरज, राजकुमार, अर्जुन और दीपक सिंह के कब्जे से जेवर और नकदी बरामद की गई है। मुख्य अभियुक्त सूरज की पीड़ित महिला सेमऊ रिश्ते में चाची लगती हैं। एसपी ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकारा कि चाची का घर के खाली होने का फायदा उठाकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। वह लाेग आज चोरी का सामान आपस में बांटने के लिए एकत्र हुए थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर आराेपिताें काे जेल भेज दिया है। -------------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी