home page

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में मामला दर्ज

 | 
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में मामला दर्ज


शिमला, 23 सितंबर (हि.स.)। ठियोग में फेसबुक पर कथित तौर पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता अनिल ग्रोवर निवासी शाली बाजार ठियोग ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सुनील शर्मा नामक व्यक्ति ने ‘आस्था फाउंडेशन ठियोग ट्रस्ट’ नाम के फेसबुक खाते से कई पोस्ट की हैं।

शिकायतकर्ता के अनुसार इन पोस्ट में अलग-अलग लोगों को निशाना बनाते हुए अतिक्रमण, गुंडागर्दी, ठेकेदारों और अन्य विषयों को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। उनका आरोप है कि इन टिप्पणियों से संबंधित लोगों की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (1) व 356 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फेसबुक खाते और संबंधित ट्रस्ट के पंजीकरण एवं अन्य विवरणों की भी जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा