home page

कांगड़ा में रिहायशी मकान से चिट्टा, नशीले कैप्सूल व नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 | 
कांगड़ा में रिहायशी मकान से चिट्टा, नशीले कैप्सूल व नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार


धर्मशाला, 06 मई (हि.स.)। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत कांगड़ा पुलिस थाना के तहत एक रिहायशी मकान से चिट्टा, नशीले कैप्सूल और नकदी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है।

एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि जिला कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गांव तरसूह में एक रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शेरू राम, पुत्र स्वरूप कुमार, निवासी गांव तरसूह, डाकघर सकोट, तहसील व जिला कांगड़ा, उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 12.18 ग्राम चिट्टा (हेरोइन), 14 नशीले कैप्सूल तथा 42,150 की नकदी बरामद की गई। जिस पर उपरोक्त आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है। उपरोक्त आरोपी गांव तरसूह में अपने रिहाईशी मकान में चिट्टा बेचने का धन्धा करता था।

हिन्दुस्थान समाचार / सतेंद्र धलारिया