home page

दिल्ली में चाकू से वार कर युवक की हत्या

 | 

नई दिल्ली, 27 नवंबर (हि.स.)। दिल्ली के शालीमार बाग इलाके की शकूरपुर जेजे कॉलोनी में मामूली कहासुनी के दौरान एक युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपि मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार वारदात गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब एक बजे जी-ब्लॉक रोड पर हुई। योगेश अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां खड़ा था। इसी दौरान एक कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कार सवार युवकों में से एक ने योगेश की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को महाराजा अग्रसेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर और मृतक एक-दूसरे के परिचित थे। पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ली है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी