home page

साइबर ठगी : महिला सहित तीन लोगों से 7 लाख से ज्यादा का फ्रॉड

 | 
साइबर ठगी : महिला सहित तीन लोगों से 7 लाख से ज्यादा का फ्रॉड


जोधपुर, 23 सितम्बर (हि.स.)। कमिश्ररेट में साइबर ठगी के प्रकरण निरंतर दर्ज हो रहे है। पुलिस की बार बार आमजन से अपील और जागरूकता के बावजूद साइबर ठगी नहीं रूक रही है। कमिश्ररेट में दो लोगों के मोबाइल फोन हैक कर दिए गए और एक महिला को के्रडिट के बारे में जानकारी लेकर एपीके फाइल डाउनलोड कराया गया। शातिरों ने इनके बैंक खातों से तकरीबन 7 लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली। संबंधित थाना पुलिस अब पड़ताल में जुटी है।

बोरानाडा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अरिहंत अदिता एंजेला बिल्डिंग में रहने वाली मोनिला ग्रोवर पत्नी सूरज प्रकाश ग्रोवर से ठगी हुई। शातिर ने उनके के्रडिट के कार्ड के संबंध में जानकारी जुटाई और फिर एपीके फाइल को डाउन लोड कराया। शातिर उनसे जानकारी लेता गया और 1 घंटे में ही उनके बैंक खाते से 4 लाख 33 हजार 954 रूपए निकाल लिए गए। पीडि़ता की तरफ से साइबर पोर्टल पर भी शिकायत दी गई। घटना 21 सितंबर की है।

दूसरी तरफ बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि जीएम सिटी सांगरिया के रहने वाले पुरखाराम पुत्र हिम्मताराम प्रजापत के मोबाइल पर कोई लिंक आया था। जिस पर उसने क्लिक कर दिया और उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद उसके बैंक एकाउंट से 1 लाख से ज्यादा की निकासी कर ली गई। घटना 20 सितम्बर की है। मामले में अब पड़ताल जारी है।

इधर प्रतापनगर थानाधिकारी रामकृष्ण ताड़ा के अनुसार शिवनाथ नगर संूथला निवासी अधिवक्ता गौरव पुत्र नारायण दास का फोन 21 सितम्बर को शातिर ने हैक कर दिया। उनके बैंक खाते से 1 लाख 55 हजार रूपए निकाल लिए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश