home page

रोहड़ू में 19.28 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
रोहड़ू में 19.28 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार


शिमला, 04 सितंबर (हि.स.)। शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 26 वर्षीय शुभम निवासी रोहड़ू को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना चिडग़ांव के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार नशे की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटेक्शन सेल रोहड़ू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंडली पुल के पास कार्रवाई की। यह स्थान उप-तहसील जांगला क्षेत्र में आता है।

पुलिस टीम ने मौके पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 19.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस थाना चिडग़ांव में केस दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को अब न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

पुलिस जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की क्या जानकारी सामने आती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा