home page

मंडी में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 639 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 | 

कुल्लू, 17 अप्रैल (हि.स.)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम बीते देर शाम मंडी के बिंद्रवणी क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पंडोह की ओर से पैदल मंडी की तरफ आ रहे एक युवक पर शक होने पर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 639 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान आयुष (20), पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी गांव व डाकघर जिया, पालमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच थाना सदर मंडी द्वारा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह