home page

राजगढ़ःट्रक से डीजल-पेट्रोल खरीदने की बात पर फर्सी-डंडों से मारपीट, छह घायल तीन की हालत गंभीर

 | 
राजगढ़ःट्रक से डीजल-पेट्रोल खरीदने की बात पर फर्सी-डंडों से मारपीट, छह घायल तीन की हालत गंभीर


राजगढ़, 04 मार्च(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में करनवास थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित ग्राम दामड़िया जोड़ स्थित ढ़ाबा के सामने खड़े ट्रक से डीजल-पेट्रोल खरीदने की बात को लेकर बुधवार सुबह डीजल-पेट्रोल बेचने वाले दुकानदार और ढ़ाबा वालों के बीच विवाद हो गया। दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्सी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें ढ़ाबा वाला और उसके परिजन सहित छह लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

पुलिस के अनुसार ग्राम दामड़िया निवासी 44 वर्षीय छगनलाल पुत्र देवीलाल रुहेला ने बताया कि ढ़ाबा के सामने खड़े ट्रक से डीजल-पेट्रोल खरीदने की बात को लेकर सामने वाला दुकानदार गाली- गलौंज करने लगा, विरोध करने पर उन्होंने एकराय होकर फर्सी-डंडों से मारपीट की, जिसमें राधेश्याम पुत्र रामप्रसाद, भगवानसिंह पुत्र छगनलाल, दरियावसिंह पुत्र देवीलाल, कमल, घनश्याम और छगनलाल घायल हो गए, जिनमें राधेश्याम, भगवानसिंह और दरियावसिंह की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। पुलिस ने मामले में देवनारायण रुहेला, मांगीलाल, कृष्णपाल, घनश्याम, धूलजी, शिवनारायण सहित 9 लोगों के खिलाफ धारा 190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(3), 296(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक