home page

बिलासपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, कार से 376 ग्राम चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

 | 
बिलासपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, कार से 376 ग्राम चरस बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार


कुल्लू, 19 अप्रैल (हि.स.)। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले में 376 ग्राम चरस बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम रविवार को बिलासपुर में बलोह टोल प्लाजा के समीप नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार (एचआर 95 ए-3538) को संदेह के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर कार से 376 ग्राम चरस बरामद हुई।

एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज, अजय, शुभम और देव कादयान निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह