home page

जबलपुर : शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी पाटन बस स्टैंड से गिरफ्तार

 | 
जबलपुर : शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी पाटन बस स्टैंड से गिरफ्तार


जबलपुर, 12 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पाटन बस स्टैंड से सागर पुलिस ने शादी और नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के खिलाफ सागर निवासी एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म और धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सागर ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी ने युवती से नौकरी दिलाने का वादा कर उसका विश्वास जीता। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने युवती को जबलपुर बुलाया। आरोप है कि उसने शहर के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शादी और नौकरी को लेकर आरोपी से बात की, तो उसने शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद युवती ने सागर में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। सागर पुलिस की टीम साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन पर नजर बनाए हुए थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पाटन बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को पूछताछ के लिए सागर ले जाया गया। मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक