home page

गौकशी करते दो गिरफ्तार, 110 किलो गोमांस व उपकरण बरामद

 | 
गौकशी करते दो गिरफ्तार, 110 किलो गोमांस व उपकरण बरामद


हरिद्वार, 08 मार्च (हि.स.)। रुड़की की कोतवाली गंगनहर पुलिस ने छापेमारी कर गौकशी करते हुए दो लाेगाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 110 किलोग्राम गोमांस और गौकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में गाैकशी रोकने को लेकर एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि माधोपुर हल्का सालियर क्षेत्र में स्थित एक घर के अंदर गौकशी की जा रही है। सूचना पर 8 मार्च को पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान घर के अंदर गौकशी करते हुए दो लाेगाें को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से लगभग 110 किलो गोमांस और गौकशी करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण बरामद किए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलमान पुत्र तौफीक निवासी ग्राम माधोपुर, रुड़की तथा शहबान पुत्र काला उर्फ कय्यूम निवासी ग्राम माधोपुर, रुड़की के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली गंगनहर में गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गौकशी और पशु तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला