home page

रास्ते के विवाद में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, घायल

 | 
रास्ते के विवाद में युवक पर लोहे की रॉड से हमला, घायल


शिमला, 02 नवंबर (हि.स.)। शिमला जिले के ठियोग थाना क्षेत्र में रास्ते से हटने को कहने पर एक युवक ने दूसरे व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना पहली नवंबर की है। पटीनल गांव निवासी विद्यसागर (31) पुत्र बुधि राम ने शिकायत में बताया कि वह ठियोग में अपने ट्रक से सामान उतारने के बाद वापस गांव लौट रहा था। जब वह अपने घर के पीछे पहुंचा तो रास्ते में संजीव नाम का एक व्यक्ति खड़ा मिला।

विद्यासागर ने संजीव से रास्ते से हटने को कहा,म ताकि वह वहां से निकल सके। इसी बात पर संजीव ने लोहे की रॉड उठाकर उस पर हमला कर दिया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसके सिर पर छह वार किए। इससे विद्यसागर के सिर पर चोटें आईं।

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि विद्यसागर की शिकायत पर थाना ठियोग में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 और 126(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा