home page

कुल्लू में पंजाब के चार व्यक्ति 838 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार

 | 

कुल्लू, 20 अप्रैल (हि.स.)। स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू की टीम को सोमवार सुबह सवेरे नशे के विरुद्ध छेड़े गए अभियान को सफल बनाने में फिर से सफलता हासिल हुई है। आज सुबह सवेरे टीम ने अमृतसर के चार व्यक्तियों को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आधार पर मंडी में नागचला फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार नंबर पीबी 02 ई के -6363 को रोककर उसकी तलाशी ली।

कार की तलाशी लेने पर कार से कुल 838 ग्राम चरस बरामद हुई। कार व चरस को टीम द्वारा कब्जे में लेकर कार में सवार चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। स्पेशल टास्क फोर्स कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सफल प्रताप सिंह, हरपिंदर सिंह, अरपिंदर सिंह तथा अमनदीप सिंह निवासी अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।

सभी आरोपी अमृतसर पंजाब के निवासी हैं। सभी आरोपीयों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ पुलिस थाना बल्ह, मंडी, में मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में आगामी तफ्तीश थाना बल्ह द्वारा की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह