80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट, बहू के खिलाफ एफआईआर
| May 4, 2026, 16:45 IST
शिमला, 04 मई (हि.स.)। शिमला जिले के थाना चिड़गांव क्षेत्र में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला कुबी देवी ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके साथ उसकी बहू ने मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 117(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। घायल बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाई गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा

