home page

दो इनामी आरोपित गिरफ्तार

 | 
दो इनामी आरोपित गिरफ्तार


हरिद्वार, 16 अप्रैल (हि.स.)। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे सघन अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देश पर नशा तस्करों, संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वांछित, इनामी अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस टीम की ओर से गुरूवार काे उक्त थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वांछित अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान ग्राम इब्राहिमपुर में हुए एक झगड़े से संबंधित मामले में वांछित चल रहे दो इनामी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान फिरोज पुत्र रिफाकत और शौकत पुत्र लियाकत, निवासी ग्राम इब्राहिमपुर थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों पर पांच-पांच का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों को उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर उनका चालान कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला