home page

चौहार घाटी में पुलिस को मिली अफीम की लहलहाती हुई खेती, 16 हजार से अधिक पौधे उखाड़े, मामले किए दर्ज

 | 
चौहार घाटी में पुलिस को मिली अफीम की लहलहाती हुई खेती, 16 हजार से अधिक पौधे उखाड़े, मामले किए दर्ज


मंडी, 16 मई (हि.स.)। मंडी जिले के थाना पधर के अंतर्गत पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुकदमा पुलिस ने और मामले दर्ज किए हैं। थाना क्षेत्र के तहत आने वाली चौहार घाटी में लगातार अफीम की खेती किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अफीम की खेती पकड़ी गई और इसके पौधे उखाड़ कर नष्ट करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गया है। उनके अनुसार पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं अवैध अफीम की खेती की तलाश के दौरान क्षेत्र डगवाणधार में पाँच अलग-अलग खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की गई पाई गई। मौके पर कुल 16,058 अफीम के पौधे बरामद किए गए, जिन्हें नियमानुसार नष्ट किया गया। इस संबंध में थाना पधर में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी की पहचान हेतु राजस्व विभाग से पत्राचार किया गया है ।

जिला पुलिस मंडी द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। आमजन से भी अपील की जाती है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें ताकि ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा