home page

मोटरसाइकिल पर ढो रहा था नशे का जखीरा, पहुंचा सलाखों के पीछे

 | 

मंडी, 24 सितंबर (हि.स.)। मंडी जिले में एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर नशे का जखीरा ढोहते हुए दबोचा गया है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस थाना सरकाघाट के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 11115, 20, 25 और 29 के तहत यह मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने रात्रि के समय यातायात चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल नंबर एचपी 22 डी -5562 को चेकिंग हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल चालक के बैग से 39 ग्राम चरस, 937 ग्राम भुक्की तथा 1.185 किलोग्राम अफीम के डोडे बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

आरोपी की पहचान पवन कुमार, निवासी हमीरपुर के रूप में हुई है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरूवार को अदालत में पेश करके उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है ताकि उससे कड़ी पूछताछ की जा सके कि वह नशे की इस बड़ी व अलग अलग तरह की खेप को कहां से लाया था तथा इसे कहां जाकर बेचा जाना था। पुलिस से इसकी जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा