home page

अवैध बजरी खनन पर शिकंजा, पांच आरोपित गिरफ्तार

 | 
अवैध बजरी खनन पर शिकंजा, पांच आरोपित गिरफ्तार


जोधपुर, 04 अप्रैल (हि.स.)। लूणी थाना पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरे वाहनों सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि लूणी नदी से अवैध रूप से बजरी का खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान बजरी से भरा एक डम्पर, एक खाली डम्पर तथा एक बिना नंबर की जेसीबी मशीन बरामद कर जब्त की गई।

इस अवैध खनन में संलिप्त आरोपितों में नंदवान निवासी रमेश पटेल पुत्र केवलराम पटेल, तेजाराम पुत्र भलाराम जाट, लिखमाराम पुत्र केवलराम पटेल, सालावास निवासी विरेंद्र पुत्र सोनाराम पटेल तथा कुड़ी निवासी बिरमनाथ पुत्र देवनाथ को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अवैध खनन में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश