जातिसूचक टिप्पणी व मारपीट के मामले में आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित नवाबगंज थाना पुलिस ने बुधवार को जातिसूचक टिप्पणी और मारपीट के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपित प्रयागराज जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पयासी का पुरा कुढ़ा गांव निवासी अनुपम मिश्रा पुत्र सुनील मिश्रा है। पुलिस के अनुसार थाना नवाबगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 121/2026 धारा 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(2), 109(1) बीएनएस व एससी/एसटी एक्ट के मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से यह फरार था। जिसे नवाबगंज थाने की पुलिस टीम ने बुधवार को गिरफ्तार किया ।यह है मामला
पुलिस के मुताबिक आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवाबगंज क्षेत्र के बरीबोझ गांव में वादी के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस संबंध में थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
डीसीपी गंगानगर का बयान
पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि मामले में नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और प्रकरण में विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जैकी गौड़ और कांस्टेबल जय प्रकाश यादव शामिल रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

