home page

सीवान में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: 8 घंटे की छापेमारी में 143 पुड़िया स्मैक व 4.25 किलो गांजा बरामद

 | 

सीवान, 21 फरवरी (हि.स.)।जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मैरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को नगर के मिसकरही सहित अन्य संदिग्ध ठिकानों पर करीब आठ घंटे तक सघन छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान 143 पुड़िया (करीब 11.40 ग्राम) स्मैक, 4 किलो 250 ग्राम गांजा, तीन मोबाइल फोन तथा 6500 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में मैरवा थाना क्षेत्र के मिसकरही निवासी राजू अली, नबीबुल्लाह मियां तथा सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र के भरौली निवासी मिथुन राजभर शामिल हैं।

एसडीपीओ गौरी कुमारी ने बताया कि लंबे समय से मैरवा क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी और यह सफलता हासिल की।पुलिस का कहना है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में अवैध धंधे को पनपने नहीं दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma