home page

10 करो के जंगल से मुक्त कराए गए 35 से अधिक गाय

 | 
10 करो के जंगल से मुक्त कराए गए 35 से अधिक गाय


खड़गपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र के माटिबेरुआ में मंगलवार तड़के पुलिस ने धान की भूसी से लदे 16 चक्कों वाले ट्रक से 35 से अधिक गायों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। ट्रक में गुप्त तख्ते बनाकर गोवंश को छिपाकर ले जाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई से तस्करी की कोशिश विफल हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ट्रक बाहर से धान की भूसी से लदा दिखाई दे रहा था, लेकिन उसके भीतर विशेष तरीके से गुप्त तख्ते बनाए गए थे। इन्हीं तख्तों के पीछे गाय को छिपाकर रखा गया था। मंगलवार तड़के बंगाल-ओडिशा सीमा पर स्थित माटिबेरुआ नाका पर अभियान चलाकर दांतन थाने की पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली। इस दौरान गायो को छिपाकर ले जाने का मामला सामने आया।

कार्रवाई के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। बरामद गायों को सुरक्षित रखने के लिए ओडिशा की ‘मां भवती गोशाला’ भेज दिया गया है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल हैं, गोवंश कहां से लाए गए थे और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस घटना के पीछे किसी बड़े तस्करी गिरोह का हाथ है या नहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता