मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार
Apr 4, 2024, 10:42 IST
| ![मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार](https://vocaltv.in/static/c1e/client/111914/migrated/eab4f7816e25059d98bf0cc59790a0ae.jpg?width=789&height=521&resizemode=4)
![मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार](https://vocaltv.in/static/c1e/client/111914/migrated/eab4f7816e25059d98bf0cc59790a0ae.jpg)
कानपुर,04 अप्रैल (हि.स.)। कैंट थाना क्षेत्र में मैकू पुरवा के पास बुधवार रात हुई मुठभेड़ में पच्चीस हजार का इनामी गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। गुरुवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्रवण सिंह ने बताया कि इसके खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
उन्होंने बताया कि गोली से घायल गौ तस्कर जीशान उर्फ छोटे भइया ने मूलगंज में बुधवार को पुलिस पर हमला किया और भाग निकला था। जिसे बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से 200 किलोग्राम गोमांस बरामद किया गया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया था। गोली से घायल जीशान का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए आज न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार/ राम बहादुर/मोहित