home page

ट्रक से 27 मवेशी बरामद, एक गिरफ्तार

 | 
ट्रक से 27 मवेशी बरामद, एक गिरफ्तार


कामरूप (असम), 05 फरवरी (हि.स.)। कामरूप (ग्रामीण) जिले के हाजो इलाके से पुलिस ने एक ट्रक से 27 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान हाजों के शांतिबाड़ी इलाके से 27 मवेशी समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार पशु तस्कर सभी मवेशियों को ट्रक के जरिए मेघालय के पशु बाजार तक ले जा रहे थे। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान कोहिनूर अली के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में पशु अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार पशु तस्कर से सघन पूछताछ कर रही है। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद असम से मेघालय होते हुए बांग्लादेश तक पशुओं की तस्करी जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी