home page

राजगढ़ः बस में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को एक साल का सश्रम कारावास

 | 
राजगढ़ः बस में महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपित को एक साल का सश्रम कारावास


राजगढ़, 18 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रेया शर्मा की कोर्ट ने बुधवार को बस में सफर के दौरान महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपित को एक साल के सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी एडीपीओ राजेन्द्र सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 दिसंबर 2023 को महिला राजगढ़ से ब्यावरा जाने के लिए राज बस में सवार हुई थी। इसी दौरान पीपलवे आश्रम के समीप आरोपित सुनील जोशी कंडक्टर के साथ वहां आया और महिला की सीट के सामने खड़ा होकर अशोभनीय इशारे करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपित ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए। बस में मौजूद महिला के भाई और अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 354, 354 (क)के तहत प्रकरण दर्ज किया। विचारण के दौरान न्यायालय ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपित सुनील जोशी को एक साल के सश्रम कारावास और 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक