home page

बुलंदशहर : कचहरी में चैंबर कब्जे के विवाद में अधिवक्ताओं के दाे पक्षाें में चली गाेली, दो घायल

 | 
बुलंदशहर : कचहरी में चैंबर कब्जे के विवाद में अधिवक्ताओं के दाे पक्षाें में चली गाेली, दो घायल


बुलंदशहर : कचहरी में चैंबर कब्जे के विवाद में अधिवक्ताओं के दाे पक्षाें में चली गाेली, दो घायल


बुलंदशहर, 11 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में काेतवाली क्षेत्र अंतर्गत कचहरी परिसर में साेमवार काे चैंबर कब्जे काे लेकर दाे पक्षाें में विवाद हाे गया। इस दाैरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गाेलीबारी कर दी। इस फायरिंग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता व उनके जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता व उनके सहयाेगी गाेली लगने से घायल हाे गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें काे अस्पताल में भर्ती कराते हुए आराेपिताें की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, कचहरी परिसर में एन ब्लाॅक के सामने चैंबर नंबर 272 अधिवक्ता इमामुद्दीन को बार एसोसिएशन ने विधिवत रूप से आवंटित किया था। आरोप है कि सोमवार सुबह 6:30 बजे दूसरे पक्ष के अधिवक्ता पवन, सलेखचंद व उनके सहयोगियों ने इस चैंबर का ताला तोड़ा और अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। इस बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के अधिवक्ता पिता इमामुद्दीन और रिश्तेदार रहुफ खान के

साथ माैके पर पहुंच गए और चैंबर कब्जा करने का विराेध किया। दाेनाें पक्षाें में कहासुनी के बाद पवन आदि ने लाइसेंसी शस्त्र से फायरिंग कर दी।इस गाेलीबारी में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष के पिता इमामुद्दीन और रिश्तेदार रहुफ खान घायल हाे गए।

कचहरी में गाेलीबारी से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने मौके पर उपस्थित वकीलों से वार्ता कर घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तथा आश्वासन दिया कि प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कार्रवाई की जाएगी। उन्हाेंने आरोपिताें की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना में घायलों एवं उनके परिजनों को आश्वस्त किया गया कि घटना में संलिप्त आरोपिताें के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma