home page

दंपति पर हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

 | 
दंपति पर हमला करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 06 मई (हि. स.)। माटीगाड़ा इलाके में नशे में हंगामा करने से रोकने पर पड़ोसी दंपति पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना माटीगाड़ा थाना अंतर्गत चामटा इलाके में मंगलवार देर रात हुई। आरोपित युवक की पहचान पंचू चिकबड़ाईक के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपित अक्सर शराब के नशे में इलाके में उत्पात मचाता था।मंगलवार रात भी जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी। पति को बचाने आई पत्नी पर भी आरोपित ने धारदार हथियार से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना के बाद पीड़िता के परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार