home page

ब्राउन शुगर के साथ दंपति गिरफ्तार, 71 हजार रुपये नकद भी जब्त

 | 
ब्राउन शुगर के साथ दंपति गिरफ्तार, 71 हजार रुपये नकद भी जब्त


सिलीगुड़ी, 18 अगस्त (हि. स.)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की सिलीगुड़ी यूनिट ने सालूगाड़ा इलाके से ब्राउन शुगर के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दंपति की पहचान निशा राई और उनके पति छुतेन भूटिया के रूप में हुई है। नसीबी ने ब्राउन शुगर के अलावा 71 हजार रुपये नकद और एक काले रंग की थार गाड़ी भी जब्त की है।

एनसीबी सूत्रों के अनुसार, आरोपित दंपति कथित तौर पर सिलीगुड़ी से ब्राउन शुगर लेकर सिक्किम में इसकी तस्करी और बिक्री करता था। एजेंसी की टीम पिछले कुछ समय से दोनों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। मंगलवार को एनसीबी की टीम ने भक्तिनगर थाना पुलिस के सहयोग से आर्मी कैंप के पास सालूगाड़ा इलाके में अभियान चलाया। इस दौरान एक काले रंग की थार को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के बोनट के अंदर कथित तौर पर छिपाकर रखे गए एक पैकेट से ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके बाद महिला आरोपित के बैग की तलाशी लेने पर उसमें से 71 हजार रुपये नकद भी मिले। एनसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में निशा राई और छुतेन भूटिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दंपति को बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार