home page

देशी कट्टा लहराकर भयभीत करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
देशी कट्टा लहराकर भयभीत करने वाला आरोपित गिरफ्तार


जगदलपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। जिले की कोतवाली पुलिस ने लालबाग मैदान, सन सिटी मोड़ के पास देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस लहराकर आम नागरिकों को भयभीत करने वाले आरोपित अजय राजपूत उम्र 29 वर्ष, निवासी महाराणा प्रताप वार्ड जगदलपुर को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली पुलिस को आज बुधवार काे सूचना मिली थी कि, एक व्यक्ति हाथ में कट्टा लेकर सड़क से गुजरने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर कोतवाली की टीम तत्काल लालबाग मैदान पहुंची और संदिग्ध को घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस मिला। दोनों वस्तुओं को पुलिस ने कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक अजय राजपूत उम्र 29 वर्ष, महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47, जगदलपुर के रूप में हुई हथियार की बरामदगी के बाद प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर आरोपित काे जेल दाखिल कर दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे