home page

कंचनजंघा एक्सप्रेस से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

 | 
कंचनजंघा एक्सप्रेस से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद, दो गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 25 जुलाई (हि.स.)। न्यू जलपाईगुड़ी जीआरपी और सिलीगुड़ी हेडक्वार्टर स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को बड़ी सफलता मिली है। न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी अप कंचनजंघा एक्सप्रेस में बीती रात संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया गया। इस मामले में त्रिपुरा के रहने वाले दो तस्करों मोहम्मद सोजाज और नाहिमुद्दीन को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने ट्रेन के जनरल कोच में तलाशी अभियान चलाया, जहां से संदिग्ध यात्रियों के पास मौजूद दो ट्रॉली बैग और दो बैकपैक की जांच में कुल 159 बोतल कफ सिरप बरामद हुए। बरामद माल की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपित कोलकाता से अप कंचनजंघा एक्सप्रेस में सवार होकर त्रिपुरा जा रहे थे। मामले में किसी अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शनिवार को उन्हें जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर पुलिस हिरासत की मांग की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार