home page

एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये लेते संविदा कर्मी को किया गिरफ्तार

 | 
एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार रुपये लेते संविदा कर्मी को किया गिरफ्तार


फतेहपुर, 03 अगस्त(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को एंटी करप्शन प्रयागराज टीम ने संविदा कर्मी नरेगा ऑपरेटर हाफिजुर रहमान को 50 हजार रुपये रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया।

हथगांव विकासखंड मुख्यालय में तैनात नरेगा ऑपरेटर संविदा कर्मी हाफिजुर रहमान की गिरफ्तारी के बाद विकासखंड परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। प्रयागराज से आई एंटी करप्शन टीम एक घंटा पूर्व से विकासखंड परिसर के अंदर सिविल ड्रेस में उपस्थित रहे।

ग्राम सभा सुरजीपुर ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव ने जैसे आकर ऑपरेटर को 50 हजार रुपये दिये वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने तत्काल आकर संविदा कर्मी ऑपरेटर के जेब से 50 हजार रुपये नगद बरामद कर संविदा कर्मी ऑपरेटर को हिरासत लेकर चली गई।

ग्राम प्रधान संतोष कुमार यादव ने बताया कि मेरे द्वारा ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की ब्लॉक अधिकारियों द्वारा पेमेंट नहीं किया जा रहा था, जिससे वह परेशान था। पेमेंट के नाम से मुझसे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। जिससे नाराज होकर मैंने एंटी करप्शन टीम को दो दिन पूर्व मामले की सूचना दी। मैंने जैसे ही ऑपरेटर को पैसा देकर बाहर निकाल वैसे ही करप्शन टीम ने संविदा कर्मी ऑपरेटर को दबोच लिया और 50 हजार रुपये नगद बरामद कर उसे गाड़ी में डालकर लेकर चले गए।

हथगाम थानाध्यक्ष अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने हथगाम विकासखंड के एक संविदा कर्मी को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, जिसका मुकदमा थाना में दर्ज कराया गया है।

गिरफ्तारी के समय एडीओ पंचायत डॉ. अनुपम शर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री मौजूद रहे वहीं मौके पर खंड विकास अधिकारी राहुल मिश्रा ब्लॉक में मौजूद नहीं थे।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार