home page

बीमारी से परेशान होकर आरक्षक ने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, जांच जारी

 | 

रायपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रायपुर के पंडरी थानांतर्गत एक आरक्षक ने निजी अस्पताल की पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक देव नारायण सिंह जशपुर में पदस्थ थे और हार्ट की सर्जरी कराने के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। दो दिन बाद ही आरक्षक का ऑपरेशन होना था, इससे पहले ही आज शुक्रवार काे बीमारी से परेशान होकर उसने अस्पताल की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। आरक्षक को तत्काल उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल