home page

कंपनी मेें इंवेस्टमेंट के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी : स्थानीय पीडि़त ने कई लोगों से धन लेकर निवेश कराया

 | 
कंपनी मेें इंवेस्टमेंट के नाम पर 6 करोड़ की धोखाधड़ी : स्थानीय पीडि़त ने कई लोगों से धन लेकर निवेश कराया


जोधपुर, 03 अपै्रल (हि.स.)। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 18 ई में रहने वाले व्यक्ति से कुछ लोगों ने एक कंपनी में इंवेस्टमेंट के नाम पर बड़ा मुनाफा और एजेंट के तौर पर काम करने का प्रलोभन देकर पांच- छह करोड़ का फ्र ॉड कर दिया। पीडि़त ने अदालत की शरण लेकर अब महामंदिर थाने में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। पुलिस ने घटना में अब अग्रिम पड़ताल आरंभ की है। मामले में रमेश पुरी पुत्र भीमपुरी ने रिपोर्ट दी।

रिपोर्ट में समृद्ध जीवन मल्टी स्टेट मल्टी प्रपोज कॉपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड एवं समृद्ध जीवन फुड्स इण्डिया लिमिटेड के डायरेक्टर महेश किशन मोतेवार और अन्य पर आरोप लगाया गया है। वैशाली मोतेवार, राजेश पंडूरंग, विनोद डांगी, राजस्थान यूनिट हैड, निवासी-गांव बीबीसर जिला झुन्झुन्नु, राजेश मात्रे निवासी- पुणे, प्रभाद: पारसबार घनश्याम, जस भाई, सोमनाथ, अरूण भालेराव पारसवार, लीला महेश मोतेवार, अभिषेक मोतेवार एवं राजेश को भी नामजद किया गया है।

इस प्रकार है रिपोर्ट :

पीडि़त ने बताया कि विनोद डांगी नाम के व्यक्ति ने मेरे व मेरे अन्य साथियों से सम्पर्क कर बताया कि वह समृद्ध जीवन फुड्स इण्डिया लिमिटेड व समृद्ध जीवन मल्टी प्रपोज कॉ-ऑपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड़ जिसका ऑफिस मैन पावटा सनसिटी अस्पताल, जोधपुर के पास रखा तथा इसका मुख्यालय पुणे में है। कम्पनी भारत में करीब 16 राज्यों में हर तरह का व्यवसाय करती है तथा उसका काफी अच्छा मुनाफा देती है। आप भी हमसे जुड़ों और अपना निवेश करों व एजेन्ट के रूप में अन्य लोगों का निवेश कराओं, जिस पर मैं व मेरे अलावा कुशालाराम सोलंकी, हनुमानाराम, सुनन्दा बोराणा, कैलाश राव, प्रेमाराम, रूपाराम, बाबूलाल जांगिड, अब्दुल मुजीब, अनित्ता बोराणा, जेठमल, पूजा बोराणा व रमेश पूरी हम सब उनसे मिलने उनके पावटा ऑफिस गए।

तब विनोद डांगी ने बताया कि कम्पनी का पेपर चलता, टीवी चेनल व होटल इंजीनियरिंग कॉलेज, अस्पताल, बकरी व भैंस पालन, कृषि कार्य आदि का कार्य करती है। जिस पर बिनोद डांगी पर विश्वास करके उनके डायरेक्टर व सह डायरेक्टर व कम्पनी के अन्य अधिकारियों से बात की। इसके बाद अधिकारियों ने हमें पुणे बुलाया तथा हम सब के साथ उन्होंने मिटिंग की, जिसमें कम्पनी के डायरेक्टर महेश किशन गोतेवार, वैशाली महेश किशन गोलेवार, राजेश पाण्डुरंग भण्डारे, घनश्याम, राजेश, जस भाई, राजेश मात्रे, सोमनाथ, अरूण भालेराव, प्रसाद पाररावार, लीला महेश किशन मोतेवार, अभिषक मोतेवार पुत्र महेश किशन मोत्तेराव आदि ने हम लोगों से काफी घण्टों तक बातचीत की व अपने व्यवसाय के बारे में बताया व हमें अपनी कम्पनी में इन्वेस्ट करने व एजेन्ट के रूप में कार्य करने को कहां, इस पर हमने उनकी झूठी बातों पर विश्वास करते हुए एजेन्ट के रूप में कार्य करना आरम्भ किया।

जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रो के लोगों से व स्वयं के रूपए एकत्रित करके किश्तों व एक मुश्त करीब 5 से 6 करोड़ रूपए विनोद डांगी व कम्पनी के कार्यालय में जमा करवाए तथा उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि हमारी योजना की अवधि पूर्ण होने पर कम्पनी द्वारा आप लोगों के जमा राशि मुनाफा सहित आपके बैंक खातों में जमा हो जाएगी तथा एक बार महेश किशन मोतेवार जोधपुर आया तथा हमसे मुलाकात की।

बाद में हमें अजमेर के पास कैकडी में 700-800 बीघा जमीन पर बकरी पालन, भैंस पालन व अन्य कृषि कार्यों के बारे में बताया तथा हमें वहाँ ले जाकर विजिट भी करवाई और उन्होंने कहां कि जोधपुर के आसपास गांवों मे बड़ी जमीन देख लों, जिसमें ये ही कार्य करेंगे, जिसकी देखरेख आप लोग करोगे।

इनकी लालच भरी बातों व झूठे प्रलोभन में आ गए और कराड़ो रूपये इनके पास जमा करवा दिए। जब समयावधि पूर्ण हो गयी तो किसी के खाते में पैसे नहीं आया, तब हमने विनोद डांगी व अन्य कम्पनी के अधिकारियों से इस संबंध में बात की तो वे लोग टालम टोल कर व झांसे देते रहे। बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। इस तरह उन लोगों ने पांच छह करोड़ का फ्राड किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश