सिमराहा पुलिस ने भारी मात्रा में कोडीन युक्त कफ सिरप किया बरामद, दो गिरफ्तार
अररिया 20 अप्रैल(हि.स.)। जिले की सिमराहा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरिया सोनापुर के थरिया बकिया गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। इस दौरान पुलिस ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की 100 एमएल की कुल 3443 बोतलें जब्त की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान थरिया बकिया निवासी मो. उमर के पुत्र आकिब तथा मो.जहागिर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के घर से कफसिरफ के अलावे 66 हजार 50 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
इस कार्रवाई का नेतृत्व सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार भारती ने किया। उनके साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

