एसएसबी ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ,कपड़ा सहित 5 तस्करों को किया गिरफ्तार
सुपौल, 28 अप्रैल (हि.स.)।बिहार में सुपौल जिले की 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के सीमा चौकी निओर एवं स्थानीय पुलिस आंध्रामठ द्वारा संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान भारी मात्रा में कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक समान, ऑटो और 5 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी निओर द्वारा 27 अप्रैल 2026 को की गई स्थानीय पुलिस आंध्रामठ के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान भारी मात्रा में कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित, एक तीन पहिया वाहन (ऑटो), रजिस्टर नंबर BR01PH8623 , चेसिस नंबर MD2A95AYXHWE 18258, इंजन नंबर BBYWHE 30654, पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सशस्त्र सीमा बल द्वारा लगातार सघन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीमा चौकी निओर के जिम्मेदारी क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 229 के समीप भारी मात्रा में कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की संभावित तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी।
प्राप्त सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर स्थानीय पुलिस आंध्रामठ के साथ संयुक्त नाका टीम का गठन कर भेजा गया । नाका ड्यूटी के दौरान एक तीन पहिया वाहन में कुछ संदिग्ध व्यक्ति को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए देखा ओर उन्हें रोका गया। उसमें 4 महिला और 01 ऑटो चालक कुल 5 व्यक्ति बैठे हुए थे । तलाशी के दौरान भारी मात्रा में कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुई । बरामद सामान के संबंध में पूछताछ किए जाने पर वह कोई भी वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं कर सके। तत्पश्चात बरामद कपड़े एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान, एक तीन पहिया वाहन (ऑटो) को विधिवत रूप से जब्त करते हुए आवश्यक जब्ती सूची एवं अन्य कानूनी कागजात तैयार कर कस्टम कार्यालय कुनौली को सुपुर्द किया गया।
सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार की प्रभावी कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

