home page

11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या

 | 
11वीं के छात्र की गोली मारकर हत्या


गुवाहाटी, 06 सितंबर (हि.स.)। असम के डिमोरिया क्षेत्र के क्षेत्री में दिनदहाड़े घर के अंदर 11वीं कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत छात्र के पिता मनोज शर्मा के सरकारी क्वार्टर में यह चौंकाने वाली घटना हुई। जानकारी के अनुसार, माता-पिता छोटे बेटे को संगीत विद्यालय में छोड़ने के लिए घर से बाहर गए थे।

वापस लौटने पर उन्होंने अपने 11वीं कक्षा के बेटे को घर के अंदर हाथ-पैर बंधी अवस्था में मृत पाया। यह दृश्य देखकर माता-पिता स्तब्ध रह गए।

क्षेत्री पुलिस थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों तथा इसमें शामिल लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश